Lucknow News : नगर निगम जीआईएस समाधान कैंप में सुधारा गया हाउस टैक्स बिल, 95 मामले मौके पर निस्तारित

UPT | Lucknow Municipal Corporation

Oct 18, 2024 18:33

राजधानी में शुक्रवार को जीआईएस सर्वे के दौरान हाउस टैक्स में हुई गलतियों को ठीक करने के लिए 97 लोग नगर निगम के मुख्यालय पहुंचे।

Lucknow News : राजधानी में शुक्रवार को जीआईएस सर्वे के दौरान हाउस टैक्स में हुई गलतियों को ठीक करवाने के लिए लोग नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। इस शिविर में कई लोगों के टैक्स बिल में सुधार किया गया, जिससे कुछ का बिल सात गुना तक कम किया गया। इस दौरान कुल 95 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें से सबसे अधिक 22 मामले जोन 1 से आए, जबकि जोन 8 से सबसे कम 5 मामले दर्ज किए गए।

मौके पर 95 मामलों का समाधान
मेयर सुषमा खर्कवाल और मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। मेयर ने कहा कि टैक्स शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान अनिवार्य रूप से किया जाएगा और सभी वार्ड के टैक्स इंस्पेक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में अशोक सिंह ने लोगों की शेष समस्याओं का समाधान किया। कुल 97 में से 95 मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया।



लोगों के टैक्स बिल में हुआ सुधार
टैक्स शिविर में आई जोन एक की रहने वाली महिला ने बताया उनका टैक्स बिल 475 रुपए से बढ़ाकर 3240 रुपए कर दिया गया था, जबकि उनका मकान केवल दो हजार स्क्वायर फीट का है। टैक्स निरीक्षक ने बिल की पुनः जांच की और उसे वापस 475 रुपए कर दिया। महिला ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी कठिन है। इसी प्रकार जोन 1 के मुरली नगर से आए युवक का बिल तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार कर दिया गया था, जिसकी उन्होंने शिकायत की और बाद में उनका बिल भी पहले जैसा कर दिया गया।

Also Read