नहीं दिखा चांद : मरकजी चांद कमेटी फिरंगी महल ने किया ऐलान, 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

UPT | ईद का चांद देखते मौलाना।

Apr 09, 2024 22:16

मुसलमानों की दो बड़ी ईदों में से एक यानी ईद उल फितर गुरुवार को पूरे मुल्क में मनाई जाएगी। इमाम ईदगाह और मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष मौलान खालिद रशीद फरंगी महल ने चांद नहीं दिखने का मंगलवार को ऐलान किया।

Lucknow News : ईद उल फितर का त्योहार पूरे मुल्क में गुरुवार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। मंगलवार देर शाम मरकजी चांद कमेटी फिरंगी महल ने चांद नहीं दिखने की तजदीक के साथ ईद की तारीख का ऐलान कर दिया है। ईदगाह लखनऊ में सुबह 10 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। 

मुसलमानों की दो बड़ी ईदों में से एक यानी ईद उल फितर गुरुवार को पूरे मुल्क में मनाई जाएगी। इमाम ईदगाह और मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष मौलान खालिद रशीद फरंगी महल ने चांद नहीं दिखने का मंगलवार को ऐलान किया। बता दें कि पूरा एक महीना मुसलमान पवित्र महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके बाद ईद का चांद दिखने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार में मुसलमान एक दूसरे को मीठी सेवई खिलाकर खुशी मनाते हैं और बड़े बुजुर्ग अपने छोटो को ईदी के तौर पर त्योहारी देते हैं। बड़े पैमाने पर मुसलमान अल सुबह घरों से निकलकर ईद की नमाज अदा करते हैं। 
 

Also Read