Lucknow News : संविधान को लेकर भाजपा ने इंडिया अलाइंस पर किया पलटवार, कहा- पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है

UPT | भाजपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते प्रेम नारायण शुक्ला

May 15, 2024 18:47

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता प्रेम नारायण शुक्ला ने कहा कि चौथे चरण के मतदान के बाद ये निश्चित हो गया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़ें को पार करने की स्तिथि में है। इसको लेकर पूरा विपक्ष...

Lucknow News (Arslan Samdi) : इंडिया गठबंधन की लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रेशर में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं के संविधान बदलने की बात से भाजपा को असहज कर दिया है। भाजपा की तरफ से आनन फानन में बीजेपी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई।  

शरियत लॉ लागू करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता प्रेम नारायण शुक्ला ने कहा कि चौथे चरण के मतदान के बाद ये निश्चित हो गया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़ें को पार करने की स्तिथि में है। इसको लेकर पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है। इस बौखलाहट के कारण ही पाखंडिया गठबंधन के लोग एक बार फिर से भाजपा पर संविधान को बदलने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अब्बा हुजूर, हजरत राजीव गांधी ने देश में संविधान पर शरियत कानून लागू करने की कोशिश की थी और मुसलमानों को आरक्षण देने का प्रयास किया था। इस बार के मेनिफेस्टो में कांग्रेस पार्टी शरियत लॉ लागू करने की कोशिश कर रही है। तो जनाब अखिलेश यादव ने मुजफ्फर नगर में दंगों में भी मुसलमानों का फेवर करने का काम किया था।

भाजपा के साथ राजा और प्रजा है
प्रेम नारायण शुक्ला ने स्वाति मालीवाल मामले पर कहा कि दिल्ली के महिला आयोग की अध्यक्षा को उनके आवास पर पीटा जाता है, जिससे पता चलता है अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी सक्रिय है। अखिलेश पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए। जिनके अब्बा हुजूर ने वहां बाबर का मकबरा बनाकर सुनिश्चित किया। जो बाबर के उपासक है वो राम मंदिर कैसे जाएंगे। आखिर में अपनी जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए अलायन्स बहुत बड़ा है। हमें 400 पार सीटों मिलना निश्चित है हमारे साथ राजा और प्रजा दोनों है।  

Also Read