प्रो. जयंत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष नियुक्त : नई कार्यकारिणी घोषित, 14 सदस्यों का चयन

UPT | उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी

Sep 07, 2024 18:39

यह नियुक्तियां तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा इस अवधि को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है। इन नियुक्तियों को राज्यपाल ने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति अनुभाग ने आज एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह नियुक्तियां अकादमी के संविधान के नियम-5 में निहित व्यवस्था के अंतर्गत की गई हैं।
तीन साल के लिए नियुक्ति
यह नियुक्तियां तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा इस अवधि को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है। इन नियुक्तियों को राज्यपाल ने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। कार्यकारिणी के सदस्यों को वित्त (सामान्य) अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या- 4/जी-2-144/दस-2014-1(विविध)/10-2014, दिनांक 15 दिसम्बर, 2014 में वर्णित सुविधाएं अनुमन्य होंगी। यह नई कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित कलाकारों और विद्वानों को शामिल किया गया है, जो अपने अनुभव और विशेषज्ञता से अकादमी के कार्यों को समृद्ध करेंगे। यह आदेश मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया गया है। उम्मीद है कि यह नई कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इनकी हुई नियुक्ति
1. अध्यक्ष : प्रो. जयंत खोत, प्रयागराज 
2. उपाध्यक्ष : विभा सिंह, खीरी जिले की धौरहरा तहसील 
3. सदस्य : कविता सिंह, कानपुर 
4. सदस्य : उपमा पांडेय, अम्बेडकरनगर 
5. सदस्य : डॉ. ज्योति सिन्हा, जौनपुर 
6. सदस्य : डॉ. ज्ञानेश चन्द्र, वाराणसी 
7. सदस्य : अमित जायसवाल 'अजन', महराजगंज 
8. सदस्य : राकेश जायसवाल, प्रयागराज 
9. सदस्य : डॉ. ज्योति मिश्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज 
10. सदस्य : प्रभाकर मौर्य, अयोध्या 
11. सदस्य : डॉ. सुभाष चन्द्र दीक्षित, कासगंज 
12. सदस्य : श्रीकान्त शुक्ला, लखनऊ 
13. सदस्य : ललित कुमार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी 
14. सदस्य : सरोज रावत, बाराबंकी

Also Read