मंगेश यादव एनकाउंटर पर सुनील सिंह साजन का बड़ा आरोप : बोले- चांदी पर सोने की परत चढ़ाकर दिखाई बरामदगी, सरकार और पुलिस फंसी

UPT | मंगेश यादव एनकाउंटर पर सपा नेता सुनील सिंह साजन का बड़ा आरोप।

Sep 13, 2024 19:03

मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर सपा नेता सुनील सिंह साजन भी लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। शुक्रवार को फिर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई। इस बार उन्होंने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Lucknow News : सुलतानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार आरोप लगा रहे हैं कि मंगेश यादव का एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या की गई है। जिसके जवाब में भाजपा ने अपने मंत्रियों को मैदान में उतार दिया। वहीं इस मुद्दे पर सपा के खेमे से सुनील सिंह साजन भी लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। शुक्रवार को फिर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई। इस बार उन्होंने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सरकार और पुलिस फंसी
सपा नेता सुनील सिंह साजन ने कहा कि इस घटना में सरकार और पुलिस पूरी तरह से फंस गई है। इसलिए पुलिस महकमे से लेकर भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार इस घटना पर सफाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उस पुलिस को बचा रही है, जिसने मंगेश यादव की हत्या की है। डीजीपी घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की बात कर रहे हैं। उसके बारे में पता चला है कि जिसकी मोटरसाइकिल है, उसी पर दबाव बना गया। डरा-धमकाकर उससे एफआईआर दर्ज करवाई गई कि मेरी मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले चोरी हो गई है।

लूटे गए माल से ज्यादा वापस कर दिया 
सुनील सिंह साजन ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जब सवाल उठाया तो पुलिस ने लूटे गए माल से ज्यादा वापस कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस चांदी पर सोने की परत चढ़ाकर दे आई है। अब सर्राफ पर माल किसी को नहीं दिखाने का दबाव बना रही है। वह इसलिए क्योंकि अगर इसकी जांच हो गई तो सारी पोल-पट्टी खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस मंगेश हत्याकांड में पूरी तरह फंस गई है। जब भी इस घटना की पारदर्शिता से जांच होगी तो सभी हत्यारे सलाखों के पीछे जाएंगे।

Also Read