Lucknow News : लक्ष्य से ज्यादा रेलवे को मिला राजस्व, कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत 

UPT | अधिकारियों और कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार ।

Apr 04, 2024 18:05

पूर्वोत्तर रेलवे को आगे बढ़ाने की दिशा में काम तेज गति से किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे की आय भी बढ़ी है। गुड्स ट्रांसपोर्ट के जरिए 261 करोड़ का राजस्व...

Lucknow News : राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के बौद्ध शोध संस्थान में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा 68 वे रेल सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। 68 में रेलवे सप्ताह कार्यक्रम में लखनऊ डीआरएम समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिसमें लखनऊ के डीआरएम आदित्य कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार और स्टार परफॉर्मर पुरस्कार वितरित किया। कुल 47 कर्मचारी और एक अधिकारी को यह पुरस्कार मिला।

रेलवे की बढ़ी आय
लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग और प्रयास से पूर्वोत्तर रेलवे को आगे बढ़ाने की दिशा में काम तेज गति से किया जा रहा है वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे की आय भी बढ़ी है। बीते वित्तीय वर्ष में यात्रियों के सफर करने से रेलवे को 1371 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। गुड्स ट्रांसपोर्ट के जरिए 261 करोड़ का राजस्व मिला जो लक्ष्य से काफी ज्यादा और बीते वर्षों से भी अधिक राजस्व है।
ये भी पढें :-अच्‍छी खबर : धार्मिक यात्रा के लिए आगरा से चलेगी भारत गौरव विशेष ट्रेन, प्रसिद्ध स्‍थलों का कराएगी भ्रमण
डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि बीते वर्ष कर्मचारी और अधिकारियों की मेहनत और लगन की वजह से किसी भी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई। रेलवे के कार्यक्रम में तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे वहीं कला समिति के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।

Also Read