Lucknow News : सोमवार को नजर आएगा रमजान का चांद, रोजा के समय में बदलाव

UPT | Ramadan 2024

Mar 09, 2024 13:48

इस्लामिक महीने रमजान का चांद सोमवार 11 मार्च को देखा जायेगा। चांद नजर आने पर मस्जिदों में देर शाम से ही विशेष नमाज तरावीह का आगाज हो जायेगा...

Lucknow News : इस्लामिक महीने रमजान का चांद सोमवार 11 मार्च को देखा जायेगा। चांद नजर आने पर मस्जिदों में देर शाम से ही विशेष नमाज तरावीह का आगाज हो जायेगा और बुधवार को मुसलमान पहला रोज़ा रखेंगे। शिया सुन्नी चांद कमेटियां सोमवार को चांद देखने का लखनऊ में एहतीमाम करेंगी।
इस्लाम में रमजान महीने की खास अहमियत
पवित्र महीने रमज़ान का आगाज होने में अब बस कुछ दिन ही का समय बचा है। 11 मार्च को मरकजी चांद कमेटियां चांद देखने का एहतिमाम करेंगी और चांद नजर आने के बाद रमज़ान माह की शुरुआत होगी। इस्लाम में रमजान महीने की बेहद खास अहमियत बताई गई है। चांद दिखने के बाद हर मुसलमान पूरे महीने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करता है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन और वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मुसलमानों से इस पवित्र महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस महीने गरीब और जरूरतमंदों को जकात और खैरात भी ज्यादा से ज्यादा दी जाए। बताते चलें कि इस्लाम के पांच मूल स्तंभों में से एक रमजान महीने के रोजे भी है।

13 घंटे से ज्यादा का रोजा
इस वर्ष रमजान महीने में 13 घंटे से ज्यादा समय का रोज़ा रखा जाएगा। जिसमें पूरे महीने तक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोज़ा रखने वाला हर मुसलमान भूखा और प्यासा रहता है। भारत के अलग अलग हिस्सों में रोज़ा रखने और रोजा खोलने के समय में थोड़ा बदलाव रहता है। उत्तर भारत में तकरीबन 13 घंटे 20 मिनट का रोजा रखे जाने का अनुमान है।

Also Read