अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह : चुनाव में सपा का साथ देगी आम आदमी पार्टी, झूठे मुकदमे में आप नेता को जेल में डाला गया - पूर्व मुख्यमंत्री 

UPT | संजय सिंह और अखिलेश यादव 

Apr 12, 2024 20:25

आम आदमी पार्टी के नेता और कुछ ही दिनों पहले जेल से बाहर आए संजय सिंह आप प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। इस मीटिंग में उन्होंने ऐलान किया कि आप के सभी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के पक्ष में काम करेंगे।

Short Highlights
  • इस चुनाव पर देश-दुनिया की नजर - अखिलेश यादव 
  • 2024 का लोकसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं - संजय सिंह 
Lucknow News : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तरफ से तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता भी दिल्ली,पंजाब में प्रचार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी इंडिया गठबंधन के पक्ष में काम करने को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के नेता और कुछ ही दिनों पहले जेल से बाहर आए संजय सिंह आप प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। इस मीटिंग में उन्होंने ऐलान किया कि आप के सभी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के पक्ष में काम करेंगे।

2024 का लोकसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं - संजय सिंह 
अखिलेश यादव से मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव एक तानाशाह को हराने का चुनाव है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन हमारे कार्यकर्ता और हमारे लोग इंडिया गठबंधन को जीताने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि देश के सभी भ्रष्ट नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी भी सभी दागदार नेता को अपने पार्टी में ले रही है। दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस शुरू हो चुका है। तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया।
 
इस चुनाव पर देश-दुनिया की नजर - अखिलेश यादव
मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह सामान्य चुनाव नहीं है। इस चुनाव पर देश-दुनिया की नजर है। उन्होंने आगे जोड़ा कि जब मैं दिल्ली रैली में गया था तो मैंने कहा था कि ये बहुत गलत हो रहा है कि चुने हुए लोगों के साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है। जिससे देश-दुनिया में बदनामी होती है। देश के संस्थानों पर हमला किया जा रहा है। संस्थानों की भी इज्जत नहीं की जा रही है। अंत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी का जो सहयोग मिल रहा है उसके लिए उनका धन्यवाद।

Also Read