खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन शपथ ग्रहण : कमलेश कुमार वर्मा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

UPT | खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन शपथ ग्रहण समारोह

Aug 22, 2024 18:37

उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी ने गुरुवार को शपथ ली। इस खास मौके पर मंत्री राकेश सचान मौजूद रहे।

Lucknow News: ​ ​उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान उपस्थित रहे। उन्होंने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जुलाई में संपन्न हुए चुनाव के बाद शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह में बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह शपथ ग्रहण समारोह बोर्ड कर्मचारी यूनियन के 15 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुए चुनावों के उपरांत आयोजित किया गया। इस चुनाव में कमलेश कुमार वर्मा को अध्यक्ष, हरिगेंद मौर्य को महामंत्री, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव और राजेन्द्र कुमार कश्यप को उपाध्यक्ष,  राजकुमार को मंत्री,  हरिकरन सिंह को संगठन मंत्री,  लक्ष्मी नारायण तिवारी को कोषाध्यक्ष और  सुधर सिंह को प्रचार मंत्री चुना गया था। इसके साथ ही सात कार्यकारिणी सदस्यों में अभिषेक कुमार अग्निहोत्री,  अमित कुमार त्रिपाठी,  कमलाकान्त सिंह यादव, श्यामसुन्दर तिवारी,  हरीशंकर,  भैरो प्रसाद और रामानन्द वर्मा को भी शपथ दिलाई गई।

Also Read