बुलेट में टक्कर मारकर जेल भेजने की दी धमकी : 1090 चौराहे पर हुई घटना, जानें पूरा मामला

UPT | वीमेन पावर लाइन की महिला कर्मियों और हेड कांस्टेबल से अभद्रता के मामले में नया मोड़।

Sep 16, 2024 16:13

लोहिया पथ पर जियामऊ पुलिस चौकी के पास आधी रात को वीमेन पावर लाइन (1090) की महिला कर्मियों और हेड कांस्टेबल से अभद्रता और गाली-गलौज के मामले में नया मोड़ आ गया है।

Lucknow News : लोहिया पथ पर जियामऊ पुलिस चौकी के पास आधी रात को वीमेन पावर लाइन (1090) की महिला कर्मियों और हेड कांस्टेबल से अभद्रता और गाली-गलौज के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नामजद आरोपी सतीश यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने थाने में शिकायती पत्र देकर बुलेट में टक्कर मारने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस कर्मी पर धमकी देने का आरोप
जियामऊ में रहने वाले नामजद आरोपी सतीश यादव ने गौतमपल्ली थाने में दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि आठ सितंबर को रात करीब 12 बजे दोस्त का एक्सीडेंट हो जाने पर उसे अस्पताल से देखकर घर आ रहा था। 1090 चौराहे के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार डब्ल्यूपीएल की गाड़ी UP 32 EG 2931 ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाड़ी चला रहे पुलिस कर्मी ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी।

मामले की जांच कर रही पुलिस
सतीश का कहना है की पुलिस के वाहन की टक्कर की वजह से उसे पीठ और कोहनी में चोट भी आई है। उसने शिकायती पत्र देकर धमकी देने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल सतीश यादव की तरफ से कोई केस नहीं दर्ज किया है। पुलिस का कहना है वो इस मामले की जांच की जा रही है। सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

1090 की महिला कर्मियों से अभ्रदता पर एफआईआर  
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के स्टाफ अफसर एएसपी विजय त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आठ सितंबर की नाइट शिफ्ट खत्म होने पर हेड कांस्टेबल शेषविंद सरकारी वाहन से महिला कर्मियों को घर छोड़ने जियामऊ जा रहे थे। रात 12 बजे जियामऊ के पास कुछ अराजक लोग उनकी गाड़ी रुकवाकर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान एक शख्स ने वाहन का शीशा तोड़ दिया। एफआईआर के मुताबिक, महिला कर्मियों से अभद्रता करने वालों में सतीश यादव नाम का शख्स भी शामिल था। उस पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

Also Read