सियासत : एक दिन पहले ली सदस्यता, अगले दिन आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव बने मलूक नागर

UPT | चौधरी जयन्त, मलूक नागर और महेश शर्मा

Apr 12, 2024 11:40

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने शुक्रवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुछ पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें सांसद मलूक नागर को पार्टी का महासचिव बनाया....

Lucknow News : आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने शुक्रवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुछ पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें सांसद मलूक नागर और पूर्व सांसद तारीफ सिंह को पार्टी का महासचिव बनाया है। साथ ही महेश आर्य और पूर्व एमएलसी जगपाल सिंह गुर्जर को पार्टी का सचिव और पूरन कश्यप, डॉ. सुरेश यादव व ओमप्रकाश चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।  जयंत चौधरी ने मांगे बीजेपी के लिए वोट
11 अप्रैल को डॉ.महेश शर्मा के लिए सिकंदराबाद के भटौना गांव में जनसभा हुई। जयंत चौधरी ने जाट बाहुल्य गांवों में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे हैं। साथ में बिजनौर के सांसद मलूक नागर थे। मलूक ने गुरुवार को ही परिवार सहित राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली है। वह फिलहाल बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं।

बसपा छोड़ आरएलडी में हुए थे शामिल
बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने 11 अप्रैल को बसपा से इस्तीफा दिया है। बता दें कि बसपा ने बिजनौर से इस बार चौधरी विजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। नागर टिकट कटने के बाद से नाराज चल रहे थे और पार्टी के कार्यक्रमों से दूर थे। ऐसी अटतलें भी लगाई जा रही थी कि वह RLD ज्वाइन कर सकते है और ऐसा ही हुआ। बसपा से इस्तीफा देने के बाद मलूक नागर सीधे जयंत चौधरी के दिल्ली वाले घर पर पहुंचे और आरएलडी ज्वाइन कर ली। मलूक नागर का टिकट इस बार बसपा ने काट दिया है। आरएलडी में शामिल होता ही अब मलूक नागर को पार्टी ने महासचिव बना दिया है। 

Also Read