Lucknow News : फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड रविकेश गिरफ्तार, एटीएस को मिली सफलता

UPT | फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड रविकेश।

Aug 26, 2024 01:56

यूपी एटीएस ने रायबरेली में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में मास्टरमाइंड रविकेश को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Lucknow News : यूपी एटीएस ने रायबरेली में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में मास्टरमाइंड रविकेश को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रायबरेली पुलिस ने रविकेश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वह बिहार का रहने वाला है। एटीएस ने उसे सलोन कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो पोर्टल किए तैयार
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो पोर्टल बनाए। इनमें "www.crsogovr.in" 2022 और "www.thedashboard.in" पोर्टल 2023 में तैयार किया। इसके बाद फेसबुक पेज से यूपी और बिहार के लोगों को अपने साथ जोड़ा। इनमें जन सुविधा केन्द्र के संचालक भी थे। अभियुक्त और उसके गिरोह के सदस्यों ने कई राज्यों के लगभग चार लाख फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और पांच हजार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए हैं। इसके पोर्टल पर लगभग 4100 यूजर हैं। इनमें 1500 एक्टिव यूजर हैं, जो परमानेन्ट ग्राहक भी हैं। जिनके जरिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाने पर इसे प्रतिदिन 2-3 हजार रुपए की इनकम हो जाती थी। 

वीडियो की आईडी का दुरूपयोग कर बनाए प्रमाण पत्र 
मास्टमाइंट रविकेश ने बताया कि 2022 में गिरोह के सदस्यों से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले सरकारी पोर्टल "www.crsorgi.gov.in" के अलग-अलग यूजरनेम व पासवर्ड मिले। जिस पर ओटीपी डालकर प्रमाण-पत्र तैयार किए जाते थे। ग्राम विकास अधिकारी की आईडी का दुरूपयोग करके हजारों फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में अन्य संदिग्धों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। जो  यूपी एटीएस की रडार पर हैं।

17 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा
एसटीएस के मुताबिक, रायबरेली में 17 जुलाई को सलोन थाने में ग्राम विकास अधिकारी की आईडी से बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने केस दर्ज हुआ था। इस मामले में रायबरेली पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह का मास्टरमाइंट रविकेश फरार चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन अभियुक्तों की हुई थी गिरफ्तारी
रायबरेली पुलिस फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में अभियुक्त विजय सिंह यादव, जिशान खान, सुहेल, रियाज खान, गोविन्द केशरी, आकाश कसौधन, सलमान अली उर्फ सलमान गुरु, वैभव उपाध्याय, शाहनवाज, आरिफ अली, शहनवाज, धीरज कुमार, राजन उर्फ देवमणि, नीरज, अरमान, सतीश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

Also Read