यूपी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में शुरू : योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल, इन नामों पर हो रही चर्चा

UPT | भाजपा

Mar 18, 2024 20:40

आपको बता दे कि भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 51 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने पांच सीट अपने गठबंधन दलों को दी हैं।

Short Highlights
  • भाजपा अब तक उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कई हाईप्रोफाइल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
New Delhi : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं। आपको बता दे कि भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 51 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने पांच सीट अपने गठबंधन दलों को दी हैं।

भारतीय जनता पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। जिसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी आदि का नाम शामिल है। कई ऐसे नेता हैं जिनको अभी तह प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। जिसमें वरुण और मेनका गांधी का भी नाम शामिल है।

इन नामों पर लिया जाएगा फैसला
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कई हाईप्रोफाइल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इनमें आठ बार की सांसद मेनका गांधी शामिल हैं। वह अभी सुल्तानपुर से सांसद हैं। मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद हैं। उनकी सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। बरेली लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। बरेली से सांसद संतोष कुमार गंगवार आठ बार से सांसद हैं। कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट फंसा हुआ है। वह पिछले साल पहलवान खिलाडियों से विवादों में घिरे हुए थे। इनके अलावा मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, अलीगढ़ और संभल समेत 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।

यूपी में 7 चरणों में चुनाव
16 मार्च को चुनाव आयोग देश में होने वाले आम चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया था। जिसके मुताबिक पूरे देश में 7 चरणों में वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सभी 7 चरणों में वोटिंग होनी है। 27 मार्च को नामांकन का पहला चरण शुरू होगा।19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होनी है। अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इसके बाद 4 जून को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

2 घंटे तक चली बैठक 
यूपी कोर ग्रुप की बैठक 2 घंटे बाद खत्म हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की मुख्यालय पर तकरीबन 2 घंटे चली यह बैठक। जिसमें 25 सीटों पर नामों की चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद थे। इनके अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

Also Read