UP IAS Transfer : मुख्यमंत्री कार्यालय में दो नए विशेष सचिव की तैनाती, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

UPT | IAS Transfer

Jul 26, 2024 00:37

प्रदेश सरकार नौकरशाही में बदलाव करने में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आचार संहिता हटते ही अब तक बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया जा चुका है।

Lucknow News : प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में दो निए विशेष सचिव की तैनाती की गई है। 

इन दो अफसरों की सीएम कार्यालय में तैनाती
शासन से जारी तबादला सूची के मुताबिक इनमें 2016 बैच के आईएएस अफसर विपिन कुमार जैन और 2014 बैच के आईएस अधिकारी ब्रजेश कुमार को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। विपिन कुमार जैन अभी तक एसीईओ यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के पद पर तैनात थे। वहीं ब्रजेश कुमार अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नौकरशाही में लगातार किया जा रहा फेरबदल
प्रदेश सरकार नौकरशाही में बदलाव करने में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आचार संहिता हटते ही अब तक बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया जा चुका है। इनमें आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस अफसरों से लेकर अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला
इससे पहले बुधवार को जारी तबादला सूची के तहत आईएएस अफसर शिव प्रसाद निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। वहीं शत्रुघन वैश्य को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। प्रेरणा सिंह को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। सुधीर कुमार को कानपुर का नगर आयुक्त कानपुर बनाया गया है। फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात दीक्षा जैन को कानपुर नगर का सीडीओ बनाया गया है। इसी तरह डॉ. कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है। वहीं अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Also Read