Baghpat News : जयंत चौधरी को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह देकर भाजपा ने साधा मिशन 2027 का समीकरण

UPT | राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी

Jun 08, 2024 23:11

उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में रालोद और सपा गठबंधन ने भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया था। जिसमें भाजपा के कई विधायक चुनाव हार गए थे। रालोद के जयंत चौधरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देकर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव का समीकरण साधना चाहती है।

Short Highlights
  • चौधरी परिवार की 10 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में वापसी
  • जयंत चौधरी को मिला शपथ ग्रहण के लिए बुलावा 
  • जयंत के मंत्री बनने से रालोद और भाजपा को होगा बड़ा फायदा 
Baghpat News : कल रविवार को नरेंद मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ मोदी मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री भी शपथ लेंगे। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी को भी मंत्रिपद की शपथ के लिए ​बुलावा भेजा गया है। इससे माना जा रहा है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का मंत्री बनना तय हो गया है। अगर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मंत्रिपद की शपथ लेते हैं तो दस साल बाद चौधरी परिवार की केंद्रीय मंत्रिमंडल में वापसी होगी।

पश्चिम यूपी को बड़ा फायदा होने की संभावना
इससे पहले चौधरी अजित सिंह वर्ष 2014 तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे थे। उसके बाद अब जयंत के मंत्री बनेगे। इससे बागपत सहित पश्चिम यूपी को बड़ा फायदा होने की संभावना है। पिता अजित सिंह के बाद चौधरी परिवार के जयंत चौधरी दस साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिखाई देगे। 

एनडीए की सरकार बनने पर रालोद को एक मंत्री पत्र दिए जाने की बात
रालोद-भाजपा से गठबंधन के समय एनडीए की सरकार बनने पर रालोद को एक मंत्री पत्र दिए जाने की बात हुई थी। पुराने संसद भवन में एनडीए की बैठक में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के तीसरी पंक्ति में बैठने पर विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाना शुरू कर दिया था। जिसमें उन्होंने इसे जाटों का अपमान बताया था। इससे रालोद को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने पर संशय था। लेकिन जब शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिन आज शनिवार को चौधरी जयंत सिंह के पास बुलावा पहुंचा तो रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जयंत चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद जयंत चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा या राज्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी यह अभी साफ नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि अब चौधरी परिवार की तीसरी पीढ़ी भी केंद्र में मंत्री बनेगी।

भाजपा ने साधा 2027 का समीकरण 
उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में रालोद और सपा गठबंधन ने भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया था। जिसमें भाजपा के कई विधायक चुनाव हार गए थे। रालोद के जयंत चौधरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देकर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव का समीकरण साधना चाहती है। लोकसभा चुनाव के परिणाम उत्तरप्रदेश में भाजपा के खिलाफ रहे हैं। भाजपा को यूपी में लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने कई सीटों पर करारी हार दी है। इसको देखते हुए भाजपा अब जयंत चौधरी को केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल करके 2027 के विधानसभा चुनाव की अपनी जमीन तैयार कर रही है। जिससे यूपी में भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम में किसानों के वोटों का लाभ मिल सके। 

पिता अजित सिंह वर्ष 2014 तक रहे मंत्री 
रालोद के चौधरी अजित सिंह 2009 में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लडे और सांसद बने। इसके बाद अजित सिंह ने वर्ष 2011 में भाजपा का साथ छोड़ दिया और कांग्रेस के साथ चले गए। इसके बाद चौधरी अजित सिंह केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री बने जो 2014 तक मंत्री पद पर रहे। माना जाता है कि अजित सिंह के पैरोकारी करने पर जाटों को केंद्र में आरक्षण दिया गया था।

जयंत के मंत्री बनने का पश्चिम यूपी को फायदा 
रालोद को मंत्री पद मिलने पर सबसे अधिक फायदा बागपत को होगा। बागपत चौधरी परिवार का कर्मभूमि रहा है। जयंत के मंत्री बनने से बागपत में विकास कार्य बेहतर होगे। इसके अलावा पश्विम यूपी में किसान और जाटों को भी भाजपा जयंत के सहारे बेहतर तरीके से साध सकेगी। 

Also Read