मर्यादा भूलीं भाजपा विधायक : मीनाक्षी सिंह अधिकारी से बोलीं- माफी मांगों नहीं तो जूता निकालकर मारेंगे

UPT | विधायक मीनाक्षी सिंह

Aug 07, 2024 00:00

यूपी के बुलंदशहर में भाजपा विधायक का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने आवास विकास अधिकारी से कहा...

Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर में भाजपा विधायक का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने आवास विकास अधिकारी से कहा कि जनता से माफी मांगो वर्ना जूता निकालकर इतना मारेंगे कि भूल जाओगे। ऐसा लग रहा है कि यह धमकी किसी अपराधी ने दी है लेकिन नहीं बल्कि भाजपा विधायक ने आवास विकास के अधिकारियों को दी। अधिकारियों पर भगवान का मंदिर तोड़ने और आस्था के साथ छेड़छाड़ करने आरोप कॉलोनी के लोगों ने लगाया था। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक मीनाक्षी सिंह से की तो वह अपनी मर्यादा ही भूल गईं।

 मंदिर को तोड़कर दूसरे जगह रख दिया
आवास विकास निवासी उमेश चंद शर्मा का कहना है कि कॉलोनी के लिए उनका बाग अधिग्रहित हुआ था। जिसमें से उन्हें 35 फीसदी जगह मिली थी। 15 साल पहले अधिग्रहण होने के बाद भी अभी तक आवास विकास के अधिकारियों ने उनकी जमीन नापकर नहीं दी है। उनकी जमीन से मंदिर के लिए 20 मीटर जगह छोड़ी गई थी, जिसमें मंदिर बनाया हुआ था। मंदिर के पास ही खाली प्लॉट पर उमेश शर्मा और कॉलोनी के लोगों ने भगवान शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। इसमें आवास विकास के अधिकारी भी आए थे। मंगलवार दोपहर को आवास विकास की टीम अतिरिक्त अभियंता एसपी सिंह, अवर अभियंता अजब सिंह, कनिष्ठ सहायक गौरव दीक्षित मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर को तोड़कर वहां से हटाया और दूसरे स्थान पर बिना पूजा अर्चना के मंदिर की मूर्तियों को रख दिया। 

 मौके पर पहुंचे एसडीएम दुर्गेश सिंह 
मंदिर तोड़ने की सूचना पर कॉलोनी के लोग मौके पर जमा हुए तो उन्होंने अधिकारियों को वहीं पर ही रोक लिया। वहीं कुछ आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कॉलोनी के लोगो ने अधिकारियों से विधिवत रूप से मंदिर स्थापना की मांग करने लगे।हंगामा की सूचना पर सीओ भास्कर मिश्रा और एसडीएम दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए।

लोगों की आस्था के साथ छेड़छाड़
इसके बाद प्रदर्शन की सूचना पर विधायक मीनाक्षी सिंह मौके पर पहुंच गईं और लोगों की शिकायत सुनी। इसके बाद विधायक ने आवास विकास के अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि लोगों से माफी मांगो नहीं तो जूता निकालकर इतना मारेंगे कि भूल जाओगे। मौके पर करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों ने विधि विधान से मंदिर स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। उन्होंने कहा कि आवास विकास के अधिकारियों ने लोगों की आस्था के साथ छेड़छाड़ की है। छैनी हथौड़े से मूर्ति को हटा दिया गया है, जो गलत है।

 जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
एसडीएम दुर्गेश सिंह ने कहा कि आवास विकास के अधिकारी ने पुलिस और प्रशासन को बिना सूचना के मंदिर को ध्वस्त करने चले गए थे। जहां पहले से जमीनी विवाद चल रहा है। लोगों की मांग पर मूर्ति पहले वाले स्थान पर लगवाई जा रही हैं। वहीं आवास विकास के अधिकारियों से जमीन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Also Read