मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

UPT | इमरान मसूद को लोगों ने घेरा

Sep 17, 2024 01:10

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों...

Meerut News : सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उन पर सियासत चमकाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि आप कांग्रेस के सांसद हो, पीड़ितों को क्या देंगे और क्या घोषणा करेंगे।



पार्टी स्तर पर की जाएगी मदद
 वहीं कुछ ने कहा कि मुसलमान समाज कांग्रेस का पक्का वोटर रहा है, लेकिन कांग्रेस ने उसे केवल ठगा। गहमागहमी बढ़ी तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी। पार्टी स्तर पर हर संभव मदद की जाएगी। 

ये लोग रहे मौजूद
प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, विशाल वशिष्ठ, रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, चौधरी यशपाल सिंह, अभिमन्यु त्यागी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, डा. अशोक आर्य, शिवकुमार शर्मा, माया प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

Also Read