गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव : एक महीने में दूसरी बार शहर में सीएम योगी

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sep 17, 2024 14:21

गाजियाबाद उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितना गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 अगस्त 2024 के बाद अब 18 सितंबर को गाजियाबाद का दौरा कर रहे हैं

Short Highlights
  • उपचुनाव को लेकर लीड रोल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • हर मोर्चें पर विपक्षी गठबंधन को उपचुनाव में मात देने की तैयारी
  • गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव में बदली भाजपा की परिस्थिति
Ghaziabad News : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव को लेकर स्थानीय भाजपा नेतृत्व इतना गंभीर नहीं,जितना कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्थानीय भाजपा नेतृत्व और जनप्रतिनिधि उपचुनाव में भाजपा की जीत के प्रति पूरी तरह से निश्चित दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत में वोटों का अंतर कम हुआ है। उसको लेकर शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। यहीं कारण है कि एक महीने में सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार गाजियाबाद के दौरे पर हैं।

सदर सीट पर उपचुनाव होना
गाजियाबाद में सदर सीट पर उपचुनाव होना है। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने गाजियाबाद सदर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा को घेरने की पूरी रणनीति बनाई है। यहीं कारण है कि गाजियाबाद उपचुनाव को लेकर सीएम योगी खुद हर मोर्चे पर लीड कर रहे हैं। वो गाजियाबाद उपचुनाव जीत हासिल करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। सपा की पीडीए पॉलिटिक्स की काट के साथ ही नेताओं को जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का निर्देश तो उन्होंने पहले से दिए हुए हैं। अब प्रभारी मंत्रियों को उन्होंने खुद ग्रांउड पर जाकर मेहनत करने के लिए कहा है।

उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की साख दांव पर
बता दें गाजियाबाद ही बल्कि प्रदेश की सभी दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की साख दांव पर है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को प्रदेश में बड़ा झटका लगा। गाजियाबाद में भी जीत का अंतर काफी कम हुआ है। यहीं कारण है कि उपचुनाव में योगी अब खुद ही हर मोर्चे पर लीड कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पीडीए पॉलिटिक्स की काट के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम चाहे रोजगार मेला में नौकरी पाए बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देने का हो या फिर ऋण बांटने का। लेकिन सीएम का ये दौरा गाजियाबाद सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर ही फोकस है।

परखेंगे उपचुनाव के तैयारियां
गाजियाबाद उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितना गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 अगस्त 2024 के बाद अब 18 सितंबर को गाजियाबाद का दौरा कर रहे हैं। बताया जाता है कि अपने इस दौरे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और बूथवार तैयारी के साथ मतदाताओं से संपर्क साधने का मंत्र देंगे।

Also Read