Bulandshahr News : बंद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला दंपति, जांच में जुटी पुलिस

UPT | पुलिस तहकीकात करते हुए।

Jun 20, 2024 15:47

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव में बंद घर में एक दंपति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोस में बदबू आने से लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। दंपति का बेटा परिवार के साथ गाजियाबाद रहता…

Bulandshahr News : जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमरारा में एक बुजुर्ग दंपति घर के अंदर मृत पड़े मिले। दोनों के शवों में से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने जब अंदर ताला तोड़कर प्रवेश किया तो दोनों के शव पड़े मिले। दोनों की मौत करीब चार से पांच दिन पहले होनी प्रतीत हो रही है। वहीं घर की छत पर करीब 50 से अधिक पालतू कबूतर भी मृत अवस्था में मिले। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

संदिग्ध हालात में हुई है मौत
गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता है। आज गुरुवार को सुबह उनके पड़ोसियों को घर में से बदबू आई। आवाज दी गई लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read