Sawan 2024: सावन के शुरुआत में बन रहा अद्भुत संयोग, जानें कब है सावन का पहला सोमवार

UPT | सावन 2024 पर अद्भुत संयोग

Jul 03, 2024 09:26

इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं जो कि बेहद शुभ हैं। 22 जुलाई को सावन के शुरुआत में प्रातः 05.37 से रात्रि 10. 21 तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसी दिन प्रीति योग 21 जुलाई को रात्रि 09.11 पर शुरू होगा और 22 जुलाई को सायं 05.58 तक रहेगा।

Short Highlights
  • इस बार सोमवार से हो रही रही सावन की शुरूआत
  • भगवान शिव का प्रिय है सावन का महीना
  • सावन की शुरूआत में लग रहे तीन शुभ योग 
Sawan Somvar 2024: इस बार सावन 2024 पर अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस बार सावन इसलिए विशेष माना जा रहा है कि सावन महीने की शुरुआत सोमवार को हो रही है। धर्मशास्त्र में वैसे तो सभी माह का अपना विशेष महत्व है। लेकिन सावन माह बेहद खास मानते हैं। सावन मास भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। सावन के महीने में शिव की  पूजा पाठ का विशेष महत्व है। सावन में शिव की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। इस बार सावन पर अद्भुत संयोग बन रहे हैं। 

कब से शुरू हो रहा सावन 
सावन माह का आरंभ 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रहा है। इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं जो कि बेहद शुभ हैं। 22 जुलाई को सावन के शुरूआत में प्रातः 05.37 से रात्रि 10. 21 तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसी दिन प्रीति योग 21 जुलाई को रात्रि 09.11 पर शुरू होगा और 22 जुलाई को सायं 05.58 तक रहेगा। तीसरा योग आयुष्मान योग सायं 05. 58 से आरंभ होकर 23 जुलाई को दोपहर 02.36 पर खत्म होगा। 

सावन सोमवार की तिथियां 
22 जुलाई - पहला सोमवार 
29 जुलाई -दूसरा सोमवार 
05 अगस्त - तीसरा सोमवार 
12 अगस्त - चौथा सोमवार 
19 अगस्त - पांचवा सोमवार 
 

Also Read