Gonda News : कर्मचारियों की हर समस्याओं का होगा समाधान

UPT | अतिथियों का स्वागत किया गया।

Jan 28, 2024 16:50

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बेलसर ब्लॉक के समस्त कर्मचारी हमारे परिवार हैं। कर्मचारियों की कोई भी समस्या अगर आती है तो उसके लिए जिला प्रशासन से वार्ता करके समाधान कराया जाएगा।

Short Highlights
  • पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का वार्षिक सम्मेलन संपन्न
     
Gonda News : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकासखंड बेलसर की ओर से रविवार को 15वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह को पगड़ी व राम नाम का अंगवस्त्र देकर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। 

लखनऊ में बड़े आंदोलन की तैयारी
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बेलसर ब्लॉक के समस्त कर्मचारी हमारे परिवार हैं। कर्मचारियों की कोई भी समस्या अगर आती है तो उसके लिए जिला प्रशासन से वार्ता करके समाधान कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी बेलसर ने कहा कि कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे अगर किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या है तो ब्लॉक मुख्यालय से हर स्तर की समस्या का समाधान किया जाएगा। शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई चल रही है संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के प्रमोशन सेवा नियमावली पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मुद्दों पर संघर्ष किया जा रहा है। जल्द ही लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अतिथियों का किया गया स्वागत
इससे पहले विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलसर विजयकांत मिश्रा व सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेलसर गिरजेश पटेल, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, बेलसर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद प्रकाश ओझा उर्फ बब्बू ओझा, जिला पंचायत सदस्य बेलसर रविंद्र पांडे सहित सभी अतिथियों का नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ मौर्य, महामंत्री सुधीर सिंह, कोषाध्याय संतोष वर्मा, संगठन मंत्री रामचंद्र दुबे, संप्रेक्षक रामबरन यादव सहित सभी पदाधिकारी ने अतिथियों को पगड़ी व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। 

ये लोग रहे मौजूद
सम्मेलन में पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम सिंह, दिनेश कुमार, शिशिर सिंह, ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, सुनीता आर्य, भास्कर तिवारी, जय बहादुर सिंह, अर्जुन, बलवान यादव आदि मौजूद रहे। 
 

Also Read