Noida Fire News :  पीजी के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

UPT | Noida Fire News

Aug 26, 2024 13:33

दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह 8 बजे  दी गई। बता दें आग बी-10 सेक्टर 62 रसूलपुर नवादा के रेनबो रेजिडेंसी गर्ल्स पीजी और सोनू पीजी के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी। पैनल से आग बाहर लगे विज्ञापन के होर्डिंग में लगी। इससे आग तेजी से फैली...

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर-62 रसूलपुर नवादा गांव में बने दो पीजी में आग लग गई। दरअसल आग ग्राउंड फ्लोर पर बने इलेक्ट्रिक पैनल में लगी। फिर आग फैलते हुए विज्ञापन के लिए लगा बोर्ड को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने पर पीजी में रहने वाले बच्चे चौथी मंजिल पर भागकर चले गए। जानकारी देने पर दमकल की 5 गाड़ियों ने करीब 30 की मशक्कत के बाद काबू पाया।

सुबह 8 बजे की है घटना 
दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह 8 बजे  दी गई। बता दें आग बी-10 सेक्टर 62 रसूलपुर नवादा के रेनबो रेजिडेंसी गर्ल्स पीजी और सोनू पीजी के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी। पैनल से आग बाहर लगे विज्ञापन के होर्डिंग में लगी। इससे आग तेजी से फैली। जनहानि नहीं हुई
फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर पहुंची। पांच गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया। गली सकरी होने के कारण दमकल की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी, वहां पाइप पहुंचाए गए। आसपास की इमारत को खाली कराया गया। दमकल कर्मी अंदर गए और सभी बच्चों को सीढ़ी के जरिए बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। आग ग्राउंड फ्लोर पर थी और बच्चे चौथी मंजिल की छत पर थे।

Also Read