नोएडा के पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने रचा इतिहास : पेरिस पैरालंपिक में जीता रजत पदक, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

UPT | नोएडा के पूर्व डीएम सुहास एलवाई।

Sep 03, 2024 00:11

उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर और गौतम बुद्ध नगर के पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने रजत पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। उन्होंने SL4 श्रेणी में रजत पदक हासिल किया है।

Paris Paralympics-2024 : पेरिस में हो रहे पेरिस पैरालंपिक-2024 में नोएडा के पूर्व डीएम सुहास एलवाई SL4 श्रेणी के बैडमिंटन के फाइनल में फ्रांसीसी खिलाड़ी से हार गए। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ेगा। सोमवार शाम को फ्रांस के मजूर एल ने उन्हें 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 21-13 से हराया। सुहास एलवाई ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्होंने सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी को हराया था।

लगातार दो पैरालंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं सुहास  
उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर और गौतम बुद्ध नगर के पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने रजत पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। उन्होंने SL4 श्रेणी में रजत पदक हासिल किया है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भी सुहास ने रजत पदक जीता था। सुहास पुरुष एकल एसएल4 में फ्रांस के लुकास मजूर से 21-9, 21-13 से हार गए। लगातार दो पैरालंपिक पदक जीतने वाले सुहास पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 

पीएम मोदी ने दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुहास को बधाई देते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि सुहास ने पैरालंपिक्स-2024 में पुरुष एकल एसएल4 बैडमिंटन स्पर्धा में प्रतिष्ठित रजत पदक जीतकर एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। भारत उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। हम उनकी दृढ़ता और खेल के प्रति प्रतिबद्धता पर गर्व करते हैं। सुहास  की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और हमें उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसी ही उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि आज पैरालंपिक्स -2024 की पैरा बैडमिंटन पुरुष सिंगल SL-4 प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले सुहास जी को हार्दिक बधाई! आपकी इस असाधारण उपलब्धि पर समूचा देश हर्षित और गर्वित है। मां भारती को आप ऐसे ही गौरवभूषित करते रहें, यही कामना है।

आज #Paralympics2024 की Para Badminton Men's Singles SL-4 प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले @suhas_ly जी को हार्दिक बधाई!

आपकी इस असाधारण उपलब्धि पर समूचा देश हर्षित और गर्वित है।

माँ भारती को आप ऐसे ही गौरवभूषित करते रहें, यही कामना है।#Cheer4Bharat

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 2, 2024
2007 बैच के हैं आईएएस अफसर
41 साल के सुहास एलवाई 2007 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अफसर हैं। वह उत्तर प्रदेश में महाराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर, गौतमबुद्ध नगर और आजमगढ़ के डीएम रह चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर का डीएम उन्हें कोविड-19 महामारी के समय 3 मार्च 2020 को बनाया गया था। फिलहाल सुहास यूपी सरकार के युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के सचिव और महानिदेशक पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं सुहास
फाइनल में सुहास अपनी कैटेगरी में वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे थे। हालांकि सुहास फाइनल में अपना बेस्ट नहीं दे पाए। आपको बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भी फाइनल में सुहास को फ्रांस के लुकास मजूर के हाथों से ही हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि विश्व चैंपियनशिप 2024 में सुहास फ्रांस के इस खिलाड़ी को मात दी थी। 

Also Read