यमुना प्राधिकरण से बड़ी खबर : मिला 3,279 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण, इन विकास योजनाओं में आएगी तेजी

UPT | Yamuna Authority

Aug 09, 2024 19:37

यह महत्वपूर्ण जानकारी शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने दी। डॉ. सिंह ने बताया कि यह राशि राज्य सरकार द्वारा तीन किश्तों में...

Short Highlights
  • यमुना प्राधिकरण को 3,279 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण 
  • यमुना सिटी में नए सेक्टरों के विकास पर किया जाएगा
  • इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना प्राधिकरण को 3,279 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया है। इससे क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। यह महत्वपूर्ण जानकारी शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने दी। डॉ. सिंह ने बताया कि यह राशि राज्य सरकार द्वारा तीन किश्तों में दी गई है।

इस तरह खर्च होगा पैसा
सीईओ ने बताया कि राज्य सरकार से मिले पैसे की पहली किश्त 279 करोड़ रुपये की है। दूसरी किश्त 1,500 करोड़ रुपये और तीसरी किश्त 1,500 करोड़ रुपये की है। इस वित्तीय सहायता का उपयोग यमुना सिटी में नए सेक्टरों के विकास पर किया जाएगा। आधारभूत ढांचे का विस्तार और सुधार होगा। भूमि अधिग्रहण कार्यक्रम को तेजी मिलेगी। जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से संबंधित परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। ग्रामीण विकास कार्यक्रम और क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए परिवहन नेटवर्क का विकास होगा।



बुनियादी ढांचे में सुधार होगा
यह ऋण यमुना प्राधिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता है, जो क्षेत्र के समग्र विकास में तेजी लाएगी। इससे न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के विकास से क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यमुना क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आने वाले समय में इस निवेश के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे यमुना क्षेत्र राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा : 'अगस्त क्रांति दिवस' पर कांग्रेस ने जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया

Also Read