गायों की बदहाली पर भड़के अखिलेश : नोएडा का वीडियो किया शेयर, भाजपा सरकार को घेरा

UPT | गायों की बदहाली पर भड़के अखिलेश

Oct 25, 2024 20:30

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से नोएडा की आवारा पशु समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Short Highlights
  • गायों की बदहाली पर भड़के अखिलेश
  • नोएडा का वीडियो किया शेयर
  • भाजपा सरकार को घेरा
Noida News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से नोएडा की आवारा पशु समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बीबीसी द्वारा प्रसारित एक वीडियो साझा किया, जिसमें नोएडा की सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की समस्या को दिखाया गया है। यादव ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार को 'NOIDA COW' नाम की एक विशेष वेबसाइट लॉन्च करनी चाहिए।

बीबीसी का वीडियो किया शेयर
बीबीसी के वीडियो में दिख रहा है कि कैसे नोएडा की सड़कों, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर आवारा गायें और सांड बेरोकटोक घूमते रहते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों की जान पर भी खतरा बना रहता है। शहर में आवारा पशुओं की वजह से आए दिन जाम लगता है। लेकिन जिम्मेदार इसकी सुध तक नहीं लेते।



नोएडा की गंभीर समस्या हैं आवारा पशु
यह समस्या नोएडा के निवासियों के लिए लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कई बार कार्रवाई के आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। विशेष रूप से शहर के बाजारों में आवारा सांडों के बीच होने वाले संघर्ष आम बात हो गई है। हर साल कई लोग इन पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

लोगों ने किया अखिलेश का समर्थन
अखिलेश ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नोएडा की सड़कों पर हर वक़्त आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे जनता परेशान है। अखिलेश यादव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार सुबह 9:13 बजे किए गए इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और इसे री-पोस्ट किया है। लोग इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन कर रहे हैं और भाजपा सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में दहशत : स्कूल बस पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 बच्चे बाल-बाल बचे

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : आधार कार्ड उम्र निर्धारण के लिए वैध नहीं, स्कूल प्रमाणपत्र को माना सही आधार

Also Read