गाजियाबाद में देह व्यापार : पुलिस छापेमारी में संचालक और तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 15, 2024 01:24

गाजियाबाद की इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर आवासीय फ्लैट में छापा मारा। 

Short Highlights
  • इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • पुलिस ने किया देह व्यापार का पर्दाफाश
  • पुलिस आरोपियों से कर रही है पूछताछ
Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने फ्लैट में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। जहां से दो संचालक और तीन महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गाजियाबाद की इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर आवासीय फ्लैट में छापा मारा। 

लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने लाते हैं
पुलिस कमिश्नरेट की इंदिरापुरम थाना टीम को क्षेत्र में एक फ्लैट में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधे की सूचना मिली थी। बताया जाता है कि देह व्यापार के संचालक बाहर से लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने लाते हैं। इसके बाद उनसे जबरन देह व्यापार करवाते हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी किराए पर फ्लैट लेकर यहां पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार कर रहे हैं। 

एक हजार से पांच हजार रुपए तक रेट 
पकड़ी गई महिलाओं ने बताया ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर लाया गया था। उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ग्राहकों से एक हजार रुपए से पांच हजार रुपए तक वसूलते थे। आरोपी अवैध धंधे से बरामद रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। जब महिलाएं विरोध करती थीं तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। पुलिस को कई कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिलने की सूचना थी। लेकिन ऐसा कुछ मौके पर हाथ नहीं लगा। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। 

पुलिस खंगाल रही रिकार्ड
पुलिस पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन के आधार पर यह पता लगाने के प्रयास में है कि गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जो यहां पर आकर अनैतिक देह व्यापार का लाभ उठाते थे। 

Also Read