Krishna Janmashtami : रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेंगे कान्हा, 251 प्रकार के व्यंजनों का लगेगा भोग

UPT | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Aug 26, 2024 22:55

भाद्रपद मास के रोहिणी नक्षत्र यानी आज 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण जन्म लेंगे। कान्हा के जन्म पर गाजियाबाद में ब्रज धाम जैसा माहौल है। मंदिरों में आज राज बधाइयां गूंजेंगी। घरों से लेकर मंदिरों में जन्मोत्सव का उल्लास छाया है।

Short Highlights
  • मंदिरों को जन्माष्टमी के मौके पर सजाया  
  • इस्कान मंदिर में देर रात तक चलेगा कार्यक्रम 
  • अन्य मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम 
Ghaziabad News : गाजियाबाद के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजनगर स्थित इस्कॉन सहित अन्य मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव आज मनाया जाएगा। 

रोहिणी नक्षत्र में आज जन्म लेंगे श्रीकृष्ण भगवान  
भाद्रपद मास के रोहिणी नक्षत्र यानी आज 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण जन्म लेंगे। कान्हा के जन्म पर गाजियाबाद में ब्रज धाम जैसा माहौल है। मंदिरों में आज राज बधाइयां गूंजेंगी। घरों से लेकर मंदिरों में जन्मोत्सव का उल्लास छाया है। इसे लेकर शहर के प्रमुख आयोजन स्थल इस्कॉन मंदिर, हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी, दूधेश्वरनाथ मंदिर में विविध आयोजन होंगे। इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को 251 तरह के व्यंजनों का भोग लगेगा।

कृष्ण के जन्म के समय विविध अनुष्ठान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंदिरों के अलावा तमाम प्रतिष्ठानों और सरकारी विभागों में भी उल्लास से मनाया जाएगा। कृष्ण के जन्म के समय विविध अनुष्ठान किए जाएंगे। इस्कॉन मंदिर के प्रभारी ने बताया कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूरे दिन मंदिर दर्शन के लिए खुला रहेगा। रात में भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

श्रीकृष्ण को 251 तरह के व्यंजनों का भोग
इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण को 251 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसमें 100 तरह की मिठाइयां होंगी। सभी भक्त प्रभु का अभिषेक करेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजन-अर्चन के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 

Also Read