Weather News : यूपी के इन जिलों में 48 घंटे के भीतर भीषण बारिश, जानिए मेरठ के मौसम का हाल

UPT | Meerut weather Update

Jun 24, 2024 09:25

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर यूपी के जिलों में भीषण बारिश के संकेत मिल रहे हैं। जिन जिलों में भीषण बारिश के हालात बन रहे हैं उनमें...

Short Highlights
  • किसी भी समय यूपी में दाखिल हो सकता है मानसून
  • 26 जून से पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिले बारिश की चपेट में 
  • तेजी से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही मानसून एक्सप्रेस   
     
Meerut weather news : मानसून एक्सप्रेस तेजी से उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में प्री मानसून बारिश भी जारी है। मानसून एक्सप्रेस दूसरे प्रदेशों को भिगोता हुआ उत्तर प्रदेश के करीब पहुंच रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर यूपी के जिलों में भीषण बारिश के संकेत मिल रहे हैं। जिन जिलों में भीषण बारिश के हालात बन रहे हैं उनमें आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा और अम्बेडकरनगर शामिल हैं। मेरठ में हल्की बारिश के संकेत हैं। हालांकि मेरठ में आज तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल जारी है। कुछ ऐसे ही हालात एनसीआर के जिलों में भी बने हुए हैं 
उन्होंने बताया कि अब किसी भी वक्त मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून एक्सप्रेस के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि 26 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। 

रविवार को मेरठ में बारिश 
रविवार को मेरठ में बारिश होने से मौसम कूल हो गया था। इससे तापमान में हालांकि कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। लेकिन मौसम में बदलाव जरूर आया है। बारिश से जहां किसानों के चेहने खिल उठे हैं वहीं दूसरी ओर लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। 
हल्की बारिश और पुरवा हवा के असर के चलते मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं आया है। मेरठ में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

80 फीसदी कम बरसात, अब मानसून से आस
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश में मानसून के आने के आसार हैं। आज सोमवार से छिटपुट बरसात की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 जून से बरसात की तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना हैं। यूं तो सामान्य बरसात के आसार हैं पर प्री मानसून बारिश ने जून में जिस तरह से परेशान किया है, उससे अब मानसून से ही लोग बारिश की उम्मीद लगा रहे हैं। इस बाद प्री मानसून बारिश सामान्य से 80 फीसदी कम दर्ज की गई है। 
 

Also Read