Meerut Holi Weather update : होली पर मौसम का कैसा रहेगा मिजाज, बढ़ेगी गर्मी या रहेगी ठंड जाने यहां

UPT | होली पर मौसम का हाल।

Mar 24, 2024 09:07

रात का तापमान कम रहेगा। जिससे रात कूल होगी। होली पर मौसम में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने रंग की होली 25 व होली के दूसरे दिन 26 मार्च को अधिकतम तापमान...

Short Highlights
  • होली पर मौसम विभाग ने जताया अनुमान
  • अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना
  • पश्चिम यूपी के जिलों में होली पर मौसम भी देगा साथ
Meerut Holi Weather : इस बार होली पर मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। मेरठ में होली का मौसम इस बार कूल रहेगा। मेरठ ही नहीं होली पर यूपी का मौसम लोगों के अनुकूल रहने की संभावना है। हालांकि होली पर दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। लेकिन रात का तापमान कम रहेगा। जिससे रात कूल होगी। होली पर मौसम में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने रंग की होली 25 व होली के दूसरे दिन 26 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। होली पर रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे होली की रात काफी सुहानी होगी। 

मेरठ में होली पर अधिकतम तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष ने बताया कि मेरठ में होली पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जो सामान्य के बराबर होने का अनुमान है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो​ कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर और हापुड जिला में सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा। दिन में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक रूप से बादल
बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जबकि रात के तापमान में कुछ अधिक बदलाव की संभाावना नहीं है। होली पर रात सुहानी रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास भी होली पर होगा। 
 

Also Read