Weather Update : ठंडी हवा से गायब हुई उमस और गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

UPT | meerut weather update today

Aug 26, 2024 07:51

मौसम ठंडा होने पर धान की फसल में दाना अच्छा पड़ता है। अगेती बासमती पिछले महीने गर्मी के समय में पकने पर उसमे दाना कम पड़ा जिससे किसानों को नुकसान हुआ था।

Short Highlights
  • रविवार दोपहर बाद से चलनी शुरू हुई ठंडी हवा
  • अगस्त के अंतिम सप्ताह में अक्टूबर जैसा मौसम
  • मौसम के बदले रूख से मौसम वैज्ञानिक हैरान 
Weather Update News : मेरठ और आसपास के जिलों में चल रही ठंडी हवा इन दिनों अक्टूबर के मौसम का अहसास करा रहा है। मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि उससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

हवा असर मेरठ के तापमान पर पड़ा है
यानी हवा असर मेरठ के तापमान पर पड़ा है। जिससे कि मौसम में बदलाव आया और तापमान में कमी आई है।
मेरठ के बाहरी क्षेत्र में अब सुबह के समय हवा चलने से मौसम काफी अच्छा हो गया है। इसके चलते तापमान में भी कमी आई है। तापमान में गिरावट से गर्मी और उसम का असर कम हो गया है। मेरठ में इस बार अगस्त के महीने में सावन और भादो में औसत बारिश रिकार्ड की गई है। 

हर दूसरे दिन तापमान में बदलाव दिखाई दिया है
अगस्त के महीने में लगभग हर दूसरे दिन तापमान में बदलाव दिखाई दिया है। अभी दोपहर में गर्मी का असर दिखाई देगा। वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय धान की फसल पकने वाला सीजन शुरू होने को है। मौसम ठंडा होने पर धान की फसल में दाना अच्छा पड़ता है। अगेती बासमती पिछले महीने गर्मी के समय में पकने पर उसमे दाना कम पड़ा जिससे किसानों को नुकसान हुआ था। वर्तमान मौसम धान की फसल के लिए काफी अनुकुल है।
 

Also Read