Meerut News : बकरीद पर मौसम को लेकर आईएमडी ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

UPT | बकरीद पर आईएमडी की चेतावनी जारी।

Jun 16, 2024 21:40

बकरीद पर गर्मी का असर भी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक बकरीद पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

Short Highlights
  • 17 जून सोमवार को मनाई जाएगी ईद उल अजहा बकरीद
  • आईएमडी ने मेरठ सहित पश्चिम यूपी और एनसीआर में जारी की चेतावनी
  • लोगों को ईद उल अजहा पर्व के मौके पर गर्मी से बचने की दी सलाह
Meerut News : सोमवार को देश भर में बकरीद (ईद उल अजहा) का पर्व मनाया जाएगा। मुस्लिम संप्रदाय बकरीद की तैयारी को लेकर पूरे उत्साह से जुटा हुआ है। वहीं लोगों में मौसम को लेकर भी बेचैनी है। बकरीद पर मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है। बकरीद पर गर्मी का असर भी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक बकरीद पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

बकरीद पर लू के थपेड़े भी लोगों को बेहाल करेंगे
बकरीद पर लू के थपेड़े भी लोगों को बेहाल करेंगे। आईएमडी ने बकरीद पर दिन में 11 बजे से शाम 5 बजे तक घर में रहने की सलाह दी है। इस बीच घर से बाहर निकलने पर लोग हीटस्ट्रोक का शिकार हो सकते है। मेरठ में रविवार को शाम 8 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गुणवत्ता भी खराब स्थिति में है। मेरठ का एक्यूआई रविवार की रात 130 रहा। 

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की बंगाल की खाड़ी अगले कुछ दिनों में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और बिहार तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा। 17-18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर लू चलने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

बकरीद पर चिकित्सकों की सलाह
बकरीद पर भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से ज्यादा मिर्च, तेल और मसाले वाली चीजों को खाने से परहेज करने को सलाह दी है। तले-भुने नॉनवेज के बजाय कोरमा, कीमा और कबाब खाने की सलाह लोगों को बकरीद पर दी है।  

Also Read