चाची-भतीजा के बीच अवैध संबंध : शादी का दबाव बना रही चाची का कत्ल कर जंगल में दबाया, पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

UPT | पुलिस से मुठभेड़

Sep 13, 2024 21:01

आरोपी की निशानदेही पर महिला के शव को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी शोएब को जब जंगल से लेकर जा रही थी तो उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की

Short Highlights
  • भतीजे को 15 साल बड़ी चाची से हुआ इश्क 
  • चाची कर रही थी भतीजे को पिछले कई महीने से ब्लैकमेल
  • पहले बनाए अवैध संबंध फिर गला दबाकर चाची का किया कत्ल 
Meerut Crime News : मेरठ में एक युवक को 15 साल बड़ी चाची से इश्क हो गया। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। इस बीच चाची अपने भतीजे पर शादी का दबाव डालने लगी। भतीजा अपनी चाची से शादी नहीं करना चाहता था। चाची ने जब भतीजे को ब्लेकमेल करना शुरू किया तो उसने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद चाची के शव को जंगल में दबा दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश में आरोपी भतीजे की पुलिस से मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी।  

भतीजे की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया
आरोपी भतीजे की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके अपनी चाची से अवैध संबंध हो गए थे। उसने बताया कि अवैध संबंधों के कारण चाची उससे शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन वो चाची से शादी नहीं करना चाहता था। इसको लेकर उसने अपनी चाची से मना किया। लेकिन वो बार-बार शादी का दबाव बना रही थी। 

फरहाना से 15 साल छोटा था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इत्तेफाकनगर निवासी फरहाना पत्नी नौशाद का अपने जेठ के बेटे शोएब निवासी लावड़ इंचौली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जो कि फरहाना से 15 साल छोटा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फरहाना के परिजनों ने लिसाड़ी गेट पुलिस से शिकायत की थी कि शोएब ने फरहाना का तमंचे के बल पर अपहरण कर ​लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने शोएब को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि चाची फरहाना की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसने चाची का शव गांव जमालपुर के जंगल में दबाया है।

तमंचे से गोली मारता तो आवाज होती
आरोपी ने बताया कि अगर वो तमंचे से गोली मारता तो आवाज होती। इसलिए उसने चाची फरहाना को गला दबाकर मार डाला। आरोपी ने बताया कि उसने चाची को अपने पास बुलाया था। जंगल ने पहले दोनों ने संबंध बनाए और जब चाची ने शादी का दबाव बनाया तो पूर्व नियोजित तरीके से उसने चाची की गला ​दबाकर हत्या कर दी। 

तमंचा से उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला के शव को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी शोएब को जब जंगल से लेकर जा रही थी तो उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और बरामद कराए गए तमंचा से उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में गोली चलाई। जिसमें आरोपी शोएब के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Also Read