Meerut gold silver latest price news : Today Gold Silver Price : चार महीने में 10 हजार रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी खूब चमकी

UPT | मेरठ में सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव।

Apr 28, 2024 11:45

मेरठ में शनिवार को 24 कैरेट सोने के दाम 71,560 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था। जबकि चांदी की कीमतों में 1350 रुपए का उछाल आया और 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव 82,390 रुपए प्रति किलोग्राम...

Short Highlights
  • जनवरी में 61,620 से अप्रैल में 71,560 पर पहुंचा सोना
  • चार माह में 70,890 से 82,390 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची चांदी 
  • सोना-चांदी के बढ़ते दामों के चलते सहालग सीजन में लोगों ने बनाई दूरी
     
Gold Silver Price today : एशिया के सबसे बड़े मेरठ सोना चांदी बाजार में इन दिनों कोई खास रौनक नहीं है। कारण साफ है सोना चांदी के बेतहाशा बढ़ते दामों के कारण लोगों ने कीमती धातुओं से दूरी बनाई है। यहा तक कि शादी ब्याह के सीजन में भी लोगों ने सोना-चांदी के जेवर खरीदने से परहेज किया। सोना चांदी की कीमत में वृद्धि की बात करें तो इसी साल जनवरी से 28 अप्रैल तक 24 कैरेज सोने के दाम में प्रति दस ग्राम करीब 10 हजार रुपए की वृद्धि हुई है।

शनिवार को 24 कैरेट सोने के दाम 71,560 हजार रुपए प्रति दस ग्राम
जब​कि इसी समय अवधि में चांदी के दाम में करीब 12 हजार रुपए प्रति किलोग्रामी की वृद्धि हुई है। सोना चांदी के बेतहाशा बढती कीमतों के कारण लोगों ने सराफा बाजार से दूरी बनानी शुरू कर दी है। यहां तक कि अप्रैल के शुरूआती दिनों में सहालग सीजन में भी मेरठ सराफा बाजार में रौनक नहीं दिखाई दी। मेरठ में शनिवार को 24 कैरेट सोने के दाम 71,560 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था। जबकि चांदी की कीमतों में 1350 रुपए का उछाल आया और 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव 82,390 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी के दाम में लगातार वृद्धि होती जा रही है। 

सोने चांदी की कीमत में बनी रहेगी तेजी
सराफा बाजार कारोबारियों की माने तो अभी सोना चांदी की कीमत में तेजी बनी रहेगी। सोने चांदी के आंकड़े बता रहे हैं कि जनवरी से लेकर अब तक सबसे अधिक उतार चढ़ाव रहा है। तेजी से घटते बढ़ते सोने चांदी की कीमत को देखते हुए सराफा कारोबारियों का कहना है कि आगे ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

बाजार का ट्रेंड बदलने से अब सोने चांदी के भाव में हर दिन बदलाव
सराफा बाजार का ट्रेंड बदलने से अब सोने चांदी के भाव में हर दिन बदलाव हो रहा है। ऐसे में सोना चांदी के दामों में स्थाई तौर पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा। मेरठ ज्वेलरी एसोसिएशन के आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि विश्व के कुछ देशों द्वारा सोने की खरीद एवं विभिन्न देशों के बीच तनाव और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। वर्तमान में अभी दोनों धातुओं के दाम के बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में सोना चांदी के दाम में स्थिरता की संभावना कम है। 

अप्रैल में सोना का भाव पांच हजार रुपए तक बढ़ा
मेरठ सराफा बाजार में अप्रैल में ही अब तक 24 कैरेट सोने का भाव पांच हजार रुपए तक बढ़ गया है। एक अप्रैल को जब सोना का भाव खुला तो यह 68,270 रुपए प्रति दस ग्राम था। कल शनिवार 27 अप्रैल को 24 कैरेट सोना का भाव 73,010 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। आज रविवार को अवकाश के कारण सोना का भाव नहीं खुलता। सोने की कीमतों से साफ है कि इन 27 दिनों में सोना करीब पांच हजार रुपए तक महंगा हुआ है। अप्रैल माह में सोने का औसत मूल्य 71,332 रुपए प्रति दस ग्राम रहा है। 27 अप्रैल को 24 कैरेट सोना का क्लोजिंग भाव 71,560 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। 

27 दिन में छह हजार रुपए महंगी हुई चांदी 
अप्रैल माह में चांदी के भाव की बात करें तो इन 27 दिन में चांदी का भाव करीब छह हजार रुपए तक बढ़ा है। अप्रैल में चांदी का सबसे कम भाव 75,690 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। जबकि अप्रैल में चांदी का औसत भाव 81,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। एक अप्रैल को मेरठ में चांदी का भाव 75,690 रुपए प्रति किलोग्राम था। जो कि 27 अप्रैल को सराफा बाजार बंदी के समय 81,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। 
 

Also Read