सोनभद्र न्यूज़ : राबर्ट्सगंज में सुना गया पीएम मोदी के मन की बात, भाजपा नेता बोले- लखपति दीदी बनाने का...

UPT | भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी

Feb 25, 2024 17:41

देश में नारी शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बाद यानी 8 मार्च को...

Short Highlights
  • नई ऊंचाइयों को छू रही हैं महिलाएं
  • गांव-गांव में ड्रोन दीदी की है चर्चा
Sonbhadra News : राबर्ट्सगंज नगर के बूथ संख्या-14 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 110वें एपिसोड के मन की बात सुना गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और समिति के अध्यक्ष शंभूनारायण सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ पीएम मोदी के मन की बात सुना।

नई ऊंचाइयों को छू रही हैं महिलाएं
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि 'मन की बात' के 110वें संस्करण में पीएम ने कहा था कि देश में नारी शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बाद यानी 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को सलाम करने का अवसर है। वहीं, महान कवि भरतियार ने कहा कि दुनिया तभी समृद्ध होगी, जब महिलाओं को समान अवसर मिलते हैं। नारी शक्ति (महिला शक्ति) हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है।

'नमो ड्रोन दीदी' का किया जिक्र
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल शुरू की गई 'नमो ड्रोन दीदी' योजना पर भी प्रकाश डाला और कहा कि इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा है, नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी हर किसी की जुबान पर हैं। हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है।

ये लोग रहे मौजूद
कृषि क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के एक ऐतिहासिक प्रयास में प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र पहल के तहत 15,000 ड्रोन की तैनाती और महिलाओं (एसएचजी) को 'ड्रोन दीदी' बनाना शामिल है। इस 'ड्रोन की उड़ान' कार्यक्रम के तहत ये एसएचजी ड्रोन संचालन और रखरखाव पर प्रशिक्षण लेते हैं। इस दौरान अजीत सिंह, विनोद सोनी, राहुल, रमेश, अश्वनी, संदीप, महेश, बाबूजान, सूर्यप्रताप, सुनील और राजू मौजूद रहे।

Also Read