रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

फ़ाइल फोटो | फ़ोटो

Jul 08, 2024 01:11

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया

Short Highlights
  • लाइसेंसी बंदूक से चाचा ने भतीजे को मारी गोली
  • गोली लगने से 30 वर्षीय शिवा पुत्र जंग बहादुर गंभीर रूप से घायल

 

Sonbhadra News : रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल युवक का गंभीर हालत देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस इस घटना को लेकर जांच में जुट गई है।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव के निवासी गुलाब सिंह पटेल पुत्र स्व: छत्रधारी सिंह पटेल (70) रविवार की देर- शाम घर के बाहर अपने 30 वर्षीय अपने भतीजे शिवाजी के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऐसा क्या हुआ कि चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे के कंधे पर गोली मारकर मौके से फरार हो गया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया। युवक का गंभीर हालत देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।

 घटना की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना को लेकर सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में गुलाब सिंह नामक व्यक्ति ने अपने सगे भतीजे शिवाजी नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। युवक को कंधे में गोली लगी है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक छानबीन में पता चला कि दोनों लोग बैठ कर बातचीत कर रहे थे। उन लोगों में हंसी-मजाक का दौर भी चल रहा था। इसी दौरान शिवाजी ने अपने चाचा गुलाब से कुछ ऐसी कोई बात कह दी जो उसे चुभ गई। घर में से लाइसेंसी बंदूक निकाल कर अपने भतीजे को गोली मार दी। परिजनों से तहरीर ले ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।

Also Read