साइबर ठगों का बढ़ रहा आतंक : डीएम की तीसरी बार बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, जानिए कौन हैं आईएएस विशाल सिंह

UPT | जिलाधिकारी विशाल सिंह

Jul 06, 2024 22:57

साइबर ठगों ने भदोही में आतंक मचा रखा है। उत्तर प्रदेश के भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी एक बार फिर बना दी...

Short Highlights
  • भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
  • साइबर ठगों ने तीसरी बार दिया है वारदात को अंजाम
  • डीएम ने ट्वीट कर सतर्क रहने की बात कही
Sant Kabir Nagar News : साइबर ठगों ने भदोही में आतंक मचा रखा है। उत्तर प्रदेश के भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी एक बार फिर बना दी। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक यह तीसरी बार आईडी बनाई गई है। इसकी खबर लगते ही प्रशासनिक अमले में हडकंप मच गया। डीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है।



साइबर ठगी के खिलाफ दिया संदेश
शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक घोटालेबाज ने आईएएस विशाल के नाम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया। इस अकाउंट में सीआरपीएफ समेत कई अन्य अधिकारियों के साथ संपर्क होने की बात कहकर लेनदेन की बात करने लगा। फर्जी प्रोफाइल में एक नंबर भी दिखाया गया था। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने इस मामले को जानकर एक्स प्लेटफार्म पर साइबर ठगी के खिलाफ संदेश दिया। उन्होंने अपनी टीम से फिराया कि इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इससे पहले भी अप्रैल और मई महीने में इसी तरह की घोटाले आए सामने थे। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
कौन हैं आईएएस विशाल सिंह
आईएएस विशाल सिंह मूल रुप से बनारस के रहने वाले हैं। विशाल सिंह उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सेवा से वर्ष 2021 में पदोन्नत होकर आईएएस बने। वह काशी विश्वनाथ धाम और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुछ महीने पहले ही भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी का स्थानांतरण उन्नाव जिले में होने के बाद जिले के नए जिलाधिकारी आईएएस विशाल सिंह को बनाया गया।

अयोध्या संवारने में विशेष योगदान
विशाल सिंह ने नगर निगम के आयुक्त और अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पदों पर दो वर्ष पांच माह से अधिक का कार्यकाल बिताया। उनके कार्यकाल में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण का विस्तार हुआ। उनका योगदान राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या विजन 2047 के तहत रामनगरी को संवारने में अविस्मरणीय रहा। उनके कार्यकाल में प्राधिकरण ने अयोध्या-लखनऊ हाईवे के पास फिरोजपुर उपरहार में वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना की शुरुआत भी की।

Also Read