Mirzapur News : विंध्य पर्वत के माता सीता कुंड पर पहली बार जल सैलाब, दहशत और अचंभे में लोग

UPT | विंध्य पर्वत पर स्थित माता सीता कुंड पर पहली बार जल सैलाब।

Jul 06, 2024 15:24

विंध्य पर्वत पर स्थित माता सीता कुंड पर गत दिनों भूस्खलन के बाद पानी का झरना फूट पड़ा है। बरसात में पहाड़ी से पहली बार जल की तेज धारा से सीता कुंड जलमग्न हो उठा है। पानी की धार कुंड में भरने के बाद...

Mirzapur News : विंध्य पर्वत पर स्थित माता सीता कुंड पर गत दिनों भूस्खलन के बाद पानी का झरना फूट पड़ा है। बरसात में पहाड़ी से पहली बार जल की तेज धारा से सीता कुंड जलमग्न हो उठा है। पानी की धार कुंड में भरने के बाद विंध्य पर्वत से नीचे की ओर बह रहा है। इस दौरान कुंड पर मौजूद लोग पहली बार विंध्य पर्वत से पानी का सैलाब देखकर लोग सहम गए। 

पहली बार जल सैलाब
पहाड़ी पर स्थित विंध्य पर्वत पर बरसात में बहने वाले पानी ने पहली बार अपना राह बदल लिया है। प्री मानसून के दौरान सीता कुंड पर लैंड स्लाइड के बाद अब जल सैलाब नजर आया। पहाड़ पर गिरा बरसात का पानी पहली बार सीता कुंड पर धार बनकर बह रहा है। पहली बार जल सैलाब देख लोगों ने आश्चर्य जताया।

Also Read