Mirzapur News : पचोखरा गांव के संपर्क मार्ग पर जलभराव, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

UPT | जलभराव से गुजरते बच्चे

Jul 22, 2024 18:28

मिर्जापर के राजगढ़ विकास खण्ड क्षेत्र स्थित पचोखरा गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए है और जलभराव हो रहा है। जिसके कारण...

Mirzapur News : मिर्जापर के राजगढ़ विकास खण्ड क्षेत्र स्थित पचोखरा गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए है और जलभराव हो रहा है। जिसके कारण यहां से गुजरने में ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नही स्कूली बच्चों को भी मार्ग पर हो रहे जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। विकास कार्य की पोल बारिस ने कुछ ही महीने में खोलकर रख दी है। 

मार्ग पर बने गड्ढ़ो में हो रहा जलभराव
कई लाख रुपए से बना संपर्क मार्ग एक बरसात भी नही झेल पाया और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। सड़क मार्ग पर इतने गड्ढ़े हो गए है कि उस पर चलना खतरे से खाली नही है। गड्ढो पर हो रहे जलभराव के कारण कई लोग वाहन समेत इसी गंदे पानी में गिर कर चोटिल भी चुके है। इतना ही नहीं इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद और विधायक से एक बार फिर सड़क निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र देकर मार्ग बनवाने की गुहार लगाई है। 

Also Read