Moradabad News : बहन के जन्मदिन का केक लेने गए भाई को जीप ने रौंदा, जानें कैसे हुआ दुखद हादसा

फ़ाइल फोटो | अमन कुमार

Sep 17, 2024 03:13

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार युवक को थार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बहन

Moradabad News : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार युवक को थार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बहन के जन्मदिन पर रविवार रात बाजार से केक लेने गया था। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन कुमार रविवार देर रात 12.30 बजे अपनी छोटी बहन माही के बर्थडे का केक लेकर वापस अपने घर की और लौट रहा था। तभी दिल्ली रोड लोकोशेड पुल की ओर से आ रही तेज रफ़्तार थार कार ने कंटेनर डिपो के पास बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अमन की मौके पर ही मौत हो गई। 

आधी रात को हुई दुर्घटना
पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह रेलवे में लोको पायलट हैं। उनके तीन बच्चे हैं। अमन कुमार उनका इकलौता पुत्र था। वह अपनी छोटी बहन माही की बर्थडे का केक लेने के लिए रविवार रात 11 बजे घर से निकला था। लगभग 12.30 वह बाजार से केक लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसको कार ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है।

Also Read