प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दरगाह पर उनकी लंबी उम्र और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी

UPT | प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य।

Sep 18, 2024 00:08

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम द्रौधारा महरौली स्थित हजरत ख्वाजा क़ुतुबुद्दीन बख़्तियार काकी की दरगाह पर आयोजित किया गया।

Rampur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम द्रौधारा महरौली स्थित हजरत ख्वाजा क़ुतुबुद्दीन बख़्तियार काकी की दरगाह पर आयोजित किया गया, जहां मोर्चा के सदस्यों ने मोदी जी की लंबी उम्र और देश की उन्नति के लिए दुआ की।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टीम के साथ दरगाह पर गुलपोशी और चादरपोशी की
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने अपनी टीम के साथ दरगाह पर गुलपोशी और चादरपोशी की। इस अवसर पर "तुम जियो हजारों साल" के नारे लगाते हुए, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान, मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे होने पर उनके निर्णयों और कार्यों की सराहना की गई।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई पदाधिकारी शामिल हुए
इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनीस अब्बासी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एम. अकरम, सूफी संवाद अभियान के राष्ट्रीय डॉक्टर असलम, सह प्रभारी कमाल बाबर, मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़, इमतियाज अहमद, बब्लू मंसूरी, कय्यूम ख़ान और गुडडू चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और वैश्विक नेतृत्व ने भारत की छवि को और भी सशक्त बनाया
राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और वैश्विक नेतृत्व ने भारत की छवि को और भी सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के पिछले दो कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक फैसले उनकी लोकप्रियता को बढ़ाते हैं। मोदी 3.0 के तहत भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे देश तेजी से प्रगति कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पीएम मोदी के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया, और उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। 

Also Read