Moradabad News : हैंडी क्रॉफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, 12 लाख का माल जलकर हुआ राख

UPT | हैंडी क्रॉफ्ट फैक्ट्री में लगी आग

Jun 12, 2024 00:00

अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस फैक्ट्री में एल्युमिनियम की वस्तुएं बनती हैं। उनकी फिनीशिंग होती है। इस फैक्ट्री में अचानक तापमान बढ़ाने से आग लगी है।

Moradabad News : मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में शाम 4 बजे के समय पंडित नगला में गागन की मिलक ख्वाजानगर में गागन तिराहा के पास हैंडी क्रॉफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर अग्निशमन दल की टीम आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजहद कर रही है।

फैक्ट्री में अचानक तापमान बढ़ाने से लगी आग
टीम में मौजूद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस फैक्ट्री में एल्युमिनियम की वस्तुएं बनती हैं। उनकी फिनीशिंग होती है। इस फैक्ट्री में अचानक तापमान बढ़ाने से आग लगी है। मैटल फायर है, पानी डालने पर आग भड़क रही है। इसे बुझाया जा रहा है। कोई जनहानि नहीं है। आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं। फैक्ट्री में स्क्रैप था, उसी में आग लगी है। इसलिए कोई अधिक नुकसान नहीं है। दो वाॅटर टेंडर आग बुझाने में लगे हैं। यह फैक्ट्री संभल रोड गागन का पुल निवासी मो. कामिल की है।

एल्युमिनियम बुरादे से प्रेशर कुकर बनाए जाते हैं
उन्होंने बताया कि उनकी फैक्ट्री में निर्माण का कोई कार्य नहीं होता है। विभिन्न फैक्ट्रियों से एल्युमिनियम का बुरादा खरीदकर लाते हैं, जिसे साफ-सफाई कर उसे बिक्री करते हैं। इस एल्युमिनियम बुरादे से प्रेशर कुकर बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में लगा एल्युमिनियम का बुरादा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। इसमें उनका 12 लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है।

Also Read