Moradabad News : पुलिस मुठभेड़ में एक परिवार पर गोलीबारी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे फरार

UPT | मुख्य आरोपी से पूछताछ करते एसएसपी सतपाल

Jul 04, 2024 01:51

मुरादाबाद में थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में 26 जून को महिला को अगवा करने के लिए साथियों के संग आए मुस्लिम ने विरोध करने पर महिला के परिवार पर गोलीबारी कर दी। जिसमे परिवार के तीन लोग घायल ...

Moradabad News : मुरादाबाद में थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में 26 जून को महिला को अगवा करने के लिए साथियों के संग आए मुस्लिम ने विरोध करने पर महिला के परिवार पर गोलीबारी कर दी। जिसमे परिवार के तीन लोग घायल हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हे को बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पिता, पुत्र एक हफ्ते से वांछित चल रहे थे। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।    क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, थाना मूंढापांडे क्षेत्र ग्राम शिवपुरी में 26 जून को मुस्लिम ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक महिला का अपहरण करने की कोशिश की थी। परिवार के विरोध करने पर मां-बाप और पुत्र पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था। गोली लगने से घटना में तीनों घायल हो गए थे। इसके बाद मुस्लिम अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार देर रात पुलिस ने मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छपरा मोड पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बाद में पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते समय दोनों के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी सतेंद्र भी घायल हुआ है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   पूरी घटना को लेकर क्या बोले एसएसपी  एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया है कि मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुस्लिम पर 50000 और उसके पिता नन्हे पर 25000 का ईनाम है। उन्होंने बताया है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें, 29 जून को पुलिस ने घटना में शामिल दो अज्ञात आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना के तीन दिन बाद ही आरोपियों को घरों को बुलडोजर से धवस्त कर दिया था।

Also Read