बिजनौर में दो पक्षों में विवाद : इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर बरसे लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल

UPT | इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर बरसे लाठी-डंड़े

Apr 12, 2024 17:57

बिजनौर में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मारपीट में कई लोग घायल हो गए...

Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में लगी है।

यह है पूरा मामला
पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जंदरपुर का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले फैजान ने इंस्टाग्राम पर एक रील डाली थी। जिस पर पड़ोस के ही नदीम ने रील पर कमेंट कर दिया। बताया जा रहा है कि फैजान को नदीम का कमेंट अच्छा नहीं लगा क्योंकि कमेंट में गाली-गलौज की गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई। आरोप है कि फैजान लाठी-डंडे लेकर अपने कुछ साथियों के साथ नदीम के यहां पहुंचा था। पहले दोनों में कहासुनी हुई फिर मारपीट शुरू हो गई।

मोहल्ला बना जंग का मैदान
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी की जा रही है। दर्जनों लोग लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे हैं। पूरा मोहल्ला जंग का मैदान बन गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। एक दूसरे पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। झगड़े में करीब 12 लोग घायल
पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकड़ना शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी फैजान के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला बिजनौर के जन्दरपुर मंडावली इलाके का है। जहां इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने पर दो पक्षों मे विवाद हुआ। उसके बाद जमकर मारपीट और पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़े में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read