Bijnor News : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की हालत गंभीर

UPT | पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

Apr 18, 2024 16:33

बिजनौर के बक्शी वाला इलाके में आज यानि गुरुवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया...

Bijnor News : बिजनौर के बक्शी वाला इलाके में आज यानि गुरुवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं 3 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से जल गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद उस आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह है पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्शीवाला इलाके में जोधुवाला रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में अचानक आज यानि गुरुवार की सुबह आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे बबलू (45) पुत्र विक्रम सिंह, दीपक (35) पुत्र वर्ष मूलचंद और एक अन्य मजदूर सुभाष झुलस गए। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।  हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ ही झुलसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

3 लोग झुलसे
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। झुलसे तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी भी उन तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Also Read