Moradabad News : युवक ने ससुराल में जहर खाकर जान दी, पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 23, 2024 02:10

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां...

Moradabad News : मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आए दिन पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी महेश कुमार सैनी गत्ता फैक्ट्री में काम करता था। बताया गया है कि पिछले वर्ष दिसंबर में महेश की शादी नागफनी निवासी आरती सैनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। बताया गया है कि आरती के महंगे शौक होना के कारण विवाद होता था। मृतक के भाई ललित ने बताया कि उसका भाई दिन-रात मेहनत मजदूरी करके भाभी के शौक पूरा करने की कोशिश करते रहते थे। वह घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकले थे। इसी बीच भाई का भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विवाद होने के बाद उसके महेश ने ससुराल में ही जहर का सेवन कर लिया। भाई के ससुराल वाले ही महेश सैनी को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घंटों बाद सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो भाई को मृत पाया। नागफनी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read