Moradabad News : मुरादाबाद में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल

UPT | बंटी सैनी से बात करते एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया

Jun 15, 2024 14:51

मुरादाबाद में शनिवार सुबह कटघर थाना क्षेत्र में रोहित नाम के युवक को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती…

Moradabad News : मुरादाबाद में शनिवार सुबह 7 बजे के समय कटघर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। सरेआम शुक्रवार को वसंत विहार में रोहित नाम के युवक के ऊपर गोली चलाने के बाद से हिस्ट्रीशीटर फरार था। तभी से कटघर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी को देखकर रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूरी घटना में एसपी सिटी का क्या है कहना
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया की कटघर थाना क्षेत्र के वसंत विहार में हिस्ट्रीशीटर बंटी ने बीती रात मामूली कहासुनी के बाद रोहित नाम के युवक को गोली मार दी थी। इसके बाद से वो फरार था। पुलिस को उसके कल्याणपुर रोड पर होने की सूचना मिली थी। कटघर पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बंटी पुत्र रामचरण को पैर में गोली लगी है। 
पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि उसकी हालत में कुछ सुधार होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Also Read