Rampur News : भाकियू के कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स के पास शराब ठेका खोले जाने का किया विरोध, जानें क्या है वजह

UPT | भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Mar 30, 2024 18:33

बिलासपुर में शनिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में हाईवे पर कोयला टोल पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी टोल के बराबर में ठेका संचालित होने का विरोध जताया और लाइसेंस न देने की मांग की।

Rampur News : जिले के बिलासपुर में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टोल टैक्स के बराबर में संचालित हो रहे शराब ठेके के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही लाइसेंस न देने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर साधा निशाना
बिलासपुर में शनिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में हाईवे पर कोयला टोल पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी टोल के बराबर में ठेका संचालित होने का विरोध जताया और लाइसेंस न देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कलेक्ट्रेट, तहसील, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई एवं जुर्माना लगाता है। जब नशे पर पाबंदी है तो फिर गांवों में शराब की दुकान किसलिए खुलवाई जा रही है। आरोप लगाया कि किसानों के बच्चों को नशेड़ी बनाकर गांवों की खुशहाली को खत्म करने की साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जगह शराब का ठेका संचालित किया जा रहा है, वह गांव का रास्ता है। इन रास्तों पर अधिकतर महिलाएं, युवतियां अपने-अपने खेतों से जानवरों का चारा लेने जाती है। इससे उनकी सुरक्षा पर ग्रहण लग सकता है। उनकी मांग है कि ठेके को पहले वाले स्थान पर ही रहने दिया जाए। अगर यहां संचालित किया गया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। 

प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल
इस मौके पर आरिफ अली, शफीक अहमद, बब्बू, गुड्डू, अमर सिंह, भगवानदास, ढाकन लाल, इस्लाम, अकरम, नन्हे, महबूब, मास्टर जाहिद अली, खुशनूद, संजीव, चरण सिंह, खलील, प्रेमपाल, शमशाद अहमद, नबी अहमद, अबरार अली, अकबर अली, यासीन, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र, कुंदन सिंह, दिवाकर, रोहन सिंह, हरिशंकर, राम किशोर लोधी आदि मौजूद रहे।
 

Also Read