लोकसभा चुनाव : शिक्षामंत्री गुलाब देवी का अखिलेश पर हमला, कहा- परिचित हैं भ्रष्टाचारियों से...

UPT | संभल में शिक्षामंत्री

May 05, 2024 14:57

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव भ्रष्टाचारियों से पूरी तरह परिचित हैं और...

Sambhal News : उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव भ्रष्टाचारियों से पूरी तरह परिचित हैं और यही वजह है कि वे अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन जैसे अपराधियों की पूजा करते हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
संभल में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुलाब देवी ने कहा, "अखिलेश यादव पूरी तरह परिचित हैं कि भ्रष्टाचारी कौन है और कहां चले गए हैं। वे तो अतीक, मुख्तार और शहाबुद्दीन जैसे लोगों को कुर्बान मानते हैं। इससे ज्यादा खराब मानसिकता और क्या हो सकती है?" गुलाब देवी का यह बयान अखिलेश यादव की एक टिप्पणी पर निशाना साधने के लिए आया है। हाल ही में बिलारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा था कि "भ्रष्टाचारी भाजपा के ही गोदामों में हैं।" इस पर पलटवार करते हुए गुलाब देवी ने कहा, "मुझे ज्यादा जानकारी है कि भ्रष्टाचारी कौन हैं और कहां चले गए हैं। इसका मतलब है कि वो इससे पूरी तरह परिचित हैं।"

भाजपा का दावा- बहुमत से बनेगी सरकार
संभल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में गुलाब देवी ने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, "हमारा चुनाव हर जगह बहुत अच्छा चल रहा है। हम बहुत बड़े बहुमत से सरकार बना रहे हैं। देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।" 7 मई को संभल लोकसभा सीट पर मतदान होना है। भाजपा ने यहां से परमेश्वर लाल सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Also Read