Sambhal News : मानसून से पहले एक्शन मोड में डीएम, चंदौसी में लिया सफाई इंतजामों का जायजा...

सोशल मीडिया | संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल।

Jun 25, 2024 15:42

चंदौसी में मंगलवार सुबह डीएम मनीष बंसल मानसून से पहले एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सफाई इंतजामों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारिश से पहले सभी निर्माण पूरे करने...

Sambhal News : चंदौसी में मंगलवार सुबह डीएम मनीष बंसल मानसून से पहले एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सफाई इंतजामों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारिश से पहले सभी निर्माण पूरे करने की बात कही। काम पूरे न कराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मानसून से पहले संभल के डीएम मनीष बंसल सड़कों पर उतरे और नाले की सफाई व्यवस्था का खुद बारीकी से जायजा लिया। नगर पालिका परिषद चंदौसी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीएम ने नालों की सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ एडीएम प्रदीप वर्मा एवं एसडीएम चंदौसी नीतू रानी मौजूद रहीं।

साफ-सफाई से संतुष्ट नहीं डीएम
डीएम ने शहर में घूमकर सफाई इंतजामों का जायजा लिया। जलनिकासी प्रबंधन के लिए चल रहे नाला निर्माण और नाले-नालियों की सफाई की गति पर नाराजगी जताई। अतिरिक्त साधनों का इस्तेमाल कर उन्होंने बारिश से पहले नाला निर्माण और सफाई इंतजाम को पूरी तरह से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

पालिका अध्यक्ष काम से संतुष्ट
नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने बताया कि सफाई व्यवस्था पिछले सालों से अच्छी चल रही है। नालों की सफाई भी की जा रही है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि यहां टोटल 31 नाले हैं, लेकिन जो कार्य योजना है, उसके अनुरूप काम उतनी तेजी से नहीं चल रहा है। इसके लिए सख्ती से निर्देश दिए गए हैं।

Also Read