Sambhal Election : सपा प्रत्याशी बर्क और पुलिस के बीच कहासुनी, मतदाताओं के साथ मारपीट का आरोप, कई जगहों पर बवाल

UPT | सपा प्रत्याशी बर्क और पुलिस

May 07, 2024 13:57

संभल सीट पर मतदान शुरु होने का बाद से ही कई शिकायतें आ रही है। मतदान के दौरान कहीं ईवीएम खराब हो जाती हैं तो कहीं पुलिस पर मतदान को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं।

Sambhal News : उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट पर भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। सपा ने जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। बसपा ने पूर्व विधायक सौलत अली को टिकट दिया है। इस सीट में सैनी, तुर्क और शेखजादा बिरादरी में इस बार तगड़ी चुनावी मशक्कत है। इस सीट पर मतदान शुरु होने का बाद से ही कई शिकायतें आ रही है। मतदान के दौरान कहीं ईवीएम खराब हो जाती हैं तो कहीं पुलिस पर मतदान को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी और संभल पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाने लगीं।

जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस में नोंकझोंक
संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हो गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक बहस होती रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते। इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।  मुस्लिम मतदाताओं के साथ बदसलूकी का आरोप
संभल में सपा प्रत्याशी ज़िया उर रहमान बर्क ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस पर पार्टी बनकर काम कर ही है। साथ ही बीएलओ के बस्ते छीनने, मुस्लिम मतदाताओं के साथ बदसलूकी और पुलिस पर वोट प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। बर्क ने विधान सभा चंदौसी क्षेत्र के नगर पंचायत नरौली में पहुंच कर पुलिस प्रशासन पर बीजेपी के इसारे पर वोटरों को धमकाने और अनावसयक परेशान करने का भी आरोप लगाया है। 

संभल: नगर पंचायत नरौली पहुंचे सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। बर्क ने विधानसभा चंदौसी क्षेत्र के नगर पंचायत नरौली में पहुंच कर पुलिस प्रशासन पर बीजेपी के इशारे पर वोटरों को धमकाने और अनावश्यक परेशान करने का लगाया आरोप।#UttarPradeshTimespic.twitter.com/moQP0ehLg7

— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) May 7, 2024 मतदान को प्रभावित करने का आरोप
इससे अलग समाजवादी पार्टी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि संभल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मतदाताओं को पीटा एवं धमकाया जा रहा है। अनावश्यक रूप से वोटर पर्ची की चेकिंग करके मतदाताओं को परेशान करके मतदान को प्रभावित किया जा रहा है।

संभल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मतदाताओं को पीटा एवं धमकाया जा रहा है। अनावश्यक रूप से वोटर पर्ची की चेकिंग करके मतदाताओं को परेशान करके मतदान को प्रभावित किया जा रहा है।

संज्ञान ले चुनाव आयोग,… pic.twitter.com/4iWcunvYmH

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024 मतदाताओं के साथ मारपीट का आरोप
संभल से सोशल मीडिया पर पुलिस बल की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। संभल के विधानसभा असमोली के ग्राम ओवरी पुलिस बल द्वारा मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर इसको लोकतंत्र की हत्या कह रहे हैं। 

Sambhal: संभल से सोशल मीडिया पर पुलिस बल की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। संभल के विधानसभा असमोली के ग्राम ओवरी पुलिस बल द्वारा मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर इसको लोकतंत्र की हत्या कह रहे हैं।#Sambhal #UttarPradeshTimes #UttarPradeshpic.twitter.com/3z7d5TsoTb

— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) May 7, 2024

Also Read